प्राथमिक जांच से पता लगा कि गिरफ़्तार आरोपी पाकिस्तान-आधारित तस्कर के संपर्क में था, जो खेप पहुँचाने के लिए ड्रोन का प्रयोग कर रहा था: डीजीपी
प्राथमिक जांच से पता लगा कि गिरफ़्तार आरोपी पाकिस्तान-आधारित तस्कर के संपर्क में था, जो खेप पहुँचाने के लिए ड्रोन का प्रयोग कर रहा था: डीजीपी
खबर खास, चंडीगढ़/ अमृतसर :
पंजाब एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीऐफ) बार्डर रेंज अमृतसर ने दो तस्करों को गिरफ़्तार करके सरहद पार से नारकोटिक्स तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है और उनके कब्ज़े में से 4. 5 किलो हेरोइन और 11 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। यह जानकारी डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शुक्रवार को यहाँ दी।
गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान गुरभेज सिंह उर्फ भेजा, निवासी गाँव धनोए खुर्द और मौजूदा समय निवासी गाँव रत्न और अभिजीत सिंह उर्फ हैपी, निवासी गाँव माहल और मौजूदा समय भल्ला कालोनी, छेहरटा, अमृतसर के निवासी के तौर पर हुई है।
डीजीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि गिरफ़्तार किया गया मुलजिम गुरभेज पाकिस्तान आधारित तस्कर राणा के सीधा संपर्क में था और खेप की डिलीवरी के लिए तालमेल कर रहा था। उन्होंने कहा कि अपनी गिरफ़्तारी से कुछ दिन पहले, पाक आधारित समगलर के साथ मिल कर इस हेरोइन की खेप को ड्रोन के द्वारा पहुँचाने का प्रबंध किया था और मुलजिम गुरभेज ने इस कार्यवाही में अपने अन्य साथियों समेत अभिजीत सिंह को भी शामिल किया था।
डीजीपी ने कहा कि भरोसेयोग ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर एएनटीएफ बार्डर रेंज अमृतसर की टीमों ने ख़ुफ़िया कार्यवाही की और दोनों मुलजिमों को उस समय गिरफ़्तार किया जब वह हेरोइन को आगे बेचने की कोशिश कर रहे थे। उनके कब्ज़े में से हेरोइन और ड्रग मनी बरामद करने के इलावा पुलिस टीमों ने उनका स्कूटर फैसीनो ऐस, जो कि बिना नंबर प्लेट से था, भी ज़ब्त कर लिया है।
उन्होंने कहा कि पूरी स्पलाई चेन को ख़त्म करने के लिए आगे जांच जारी है और आगामी दिनों में और गिरफ़्तारियाँ और बरामदगियां होने की संभावना है।
इस सम्बन्धी एनडीपीएस एक्ट की सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत एफआईआर नंबर 157, तारीख़ 11. 06. 2025 को थाना एएनटीएफ, एस. ए. एस. नगर में केस दर्ज किया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0