देश के पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें देर शाम बेहोश होने के बाद दिल्ली के एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने देर रात आखिरी सांस ली।

खबर खास, नई दिल्ली :

देश के बेहतरीन प्रधानमंत्री में से एक डा. मनमोहन लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी विसंगतियों से जूझ रहे थे। वहीं, एम्स के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एम्स पहुंचे। इसी बीच कर्नाटका के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक रदद कर दी गई है। राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे देर रात दिल्ली पहुंचेंगे।
पीएम मोदी ने X पर लिखा- भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री समेत पदों पर काम किया। सालों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद के अंदर उनका योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।
डा. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को पाकिस्तान के गांव गाह में हुआ था। एक अर्थशास्त्री होने के अलावा,उन्होंने 1982-1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर के रूप में कार्य किया। वह 2004-2014 तक अपने कार्यकाल के साथ भारत के 13वें प्रधान मंत्री थे और जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधान मंत्री थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0