कहा – भारत सरकार कनाडा से इस घटना पर बात करे आप मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा – पूरा पंजाब स्तब्ध है, पंजाब सेक्युलर राज्य है, धार्मिक आधार पर हिंसा यहां की संस्कृति नहीं
कहा – भारत सरकार कनाडा से इस घटना पर बात करे आप मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा – पूरा पंजाब स्तब्ध है, पंजाब सेक्युलर राज्य है, धार्मिक आधार पर हिंसा यहां की संस्कृति नहीं
कहा – भारत सरकार कनाडा से इस घटना पर बात करे
आप मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा – पूरा पंजाब स्तब्ध है, पंजाब सेक्युलर राज्य है, धार्मिक आधार पर हिंसा यहां की संस्कृति नहीं
खबर खास, चंडीगढ़ :
कनाडा के ब्रैंपटन में खलिस्तानी संगठन के लोगों द्वारा हिंदू मंदिर पर किए हमले की आम आदमी पार्टी (आप) ने सख्त निंदा की है। आप नेता और पंजाब सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पूरा पंजाब इस घटना से स्तब्ध है। इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है।
अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सेक्युलर राज्य है। धार्मिक आधार पर हिंसा यहां की संस्कृति नहीं है। 1980-90 के आतंकवाद के काले दौर में भी यहां धर्म के आधार पर हिंसा नहीं हुई। पंजाब में हिंदू और सिख परिवार की तरह रहते हैं। सभी लोग शुरू से मिलजुल कर रहते आए हैं। हिंसा करने वाले लोगों को यह बात समझनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पंजाब आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। इस घटना से पंजाब के हर समुदाय के लोग नाराज हैं। हम इस घटना की सख्त शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने भारत सरकार से कनाडा सरकार से सामने इस मुद्दे को उठाने की अपील की और कहा कि दोबारा इस तरह की घटना न हो यह सुनिश्चित किया जाए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026पंजाब में 10 लाख परिवारों को मिलेंगे नए राशन कार्ड, घर बैठे होगी डिलीवरी : CM मान
November 17, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026
Comments 0