|

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2024 के दौरान पंजाब पैविलियन लोगों के लिए बन रहा आकर्षण का केंद्र

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2024 के विषय 'विकसित भारत 2047' के तहत पंजाब पैविलियन राज्य के औद्योगिक विकास, परंपरा और आधुनिकता, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, कृषि, शिल्प, फैशन और शिक्षा के क्षेत्रों में की गई प्रगति की  समग्र झलक पेश कर रहा है।

By Super Admin | November 20, 2024 | 0 Comments

हिमाचल : मुख्य संसदीय सचिव के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में मुख्य संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त विधायकों के विरूद्ध अयोग्यता कार्यवाही शुरू करने के हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देश पर रोक लगाने के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की कानूनी व्याख्या पर स्पष्टता प्रदान की है, जो उच्च न्यायालय के निर्णय के पैराग्राफ 50 से भिन्न है।

By Super Admin | November 23, 2024 | 0 Comments

पंजाब का परिणाम दिल्ली चुनाव का है सेमीफाइनल, अब 2025 में दिल्ली जीतकर इतिहास रचने जा रही है ‘‘आप’’- केजरीवाल

पंजाब विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने आम आदमी पार्टी में जोश और उत्साह भर दिया है। ‘‘आप’’ ने पंजाब में चार में से तीन विधानसभा सीटों पर शानदार जीत दर्ज किया है। इस जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2013, 2015, 2020 के बाद आम आदमी पार्टी अब 2025 में दिल्ली जीतकर इतिहास रचने जा रही है।

By Super Admin | November 24, 2024 | 0 Comments

उपचुनावों में 'आप' की शानदार जीत राज्य सरकार की जनहितैषी और विकासोन्मुख नीतियों पर मुहर: मुख्यमंत्री

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के नतीजे राज्य सरकार की जनहितैषी और विकासोन्मुख नीतियों के पक्ष में जनता का स्पष्ट जनादेश हैं।

By Super Admin | November 25, 2024 | 0 Comments

सर्वोच्च न्यायालय ने चुनावों में पेपर बैलेट सिस्टम को फिर से लागू करने की जनहित याचिका को किया खारिज

भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने आज भारत में चुनावों में पेपर बैलेट सिस्टम को फिर से लागू करने की जनहित याचिका को खारिज कर दिया।

By Super Admin | November 27, 2024 | 0 Comments

Himachal : मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित 43वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का दौरा किया

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में प्रगति मैदान में आयोजित 43वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का दौरा किया। 14 नवम्बर से शुरू हुआ यह मेला 27 नवम्बर तक चलेगा।

By Super Admin | November 27, 2024 | 0 Comments

हरियाणा ने लगातार तीसरी बार जीता राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार

हरियाणा ने सर्वश्रेष्ठ स्वदेशी मवेशी/भैंस नस्ल पालने वाले डेयरी किसान की श्रेणी में लगातार तीन वर्षों (2022, 2023 और 2024) के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार हासिल करके पशुधन और डेयरी विकास में अपने अग्रणी होने की एक बार फिर छाप छोड़ी है। यह असाधारण उपलब्धि स्वदेशी नस्लों के संरक्षण के प्रति राज्य सरकार की अटूट प्रतिबद्धता तथा पशुपालन और डेयरी के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण साबित होगी ।

By Super Admin | November 27, 2024 | 0 Comments

'अमृतसर से नांदेड़, पटना, गुवाहाटी और धर्मशाला के लिए क्यों नहीं हैं उड़ानें?'

पंजाब से राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने राज्यसभा सत्र में पंजाब की हवाई कनेक्टिविटी की स्थिति को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों के लिए पंजाब से सीधी उड़ानों की कमी पर चिंता जाहिर करते हुए इसे राज्य के साथ भेदभाव करार दिया। सांसद ने इस संदर्भ में चार महत्वपूर्ण सवाल उठाए।

By Super Admin | November 28, 2024 | 0 Comments

आप सांसद कंग ने पंजाब के बेअदबी संबंधी विधेयकों पर राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव किया पेश

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने आज लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया, जिससे पंजाब के लोगों से संबंधित एक जरूरी और संवेदनशील मुद्दा सामने आया। प्रस्ताव में पंजाब राज्य भारतीय दंड संहिता (पंजाब संशोधन) विधेयक 2018 और आपराधिक प्रक्रिया संहिता (पंजाब संशोधन) विधेयक 2018 के लिए राष्ट्रपति की मंजूरी में तेजी लाने के लिए भारत सरकार के हस्तक्षेप की मांग की गई है

By Super Admin | November 28, 2024 | 0 Comments

पंजाब में पर्यटन को प्रोत्साहन के लिए 'फार्म स्टे' पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा: सौंद

पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने आज कहा कि देशभर में पंजाब तेजी से 'फार्म टूरिज्म हब' के रूप में उभर रहा है और राज्य की फार्म टूरिज्म नीति पर्यटन को एक नया रूप प्रदान कर रही है।

By Super Admin | November 28, 2024 | 0 Comments

Hot Categories

1
6
3