बाढ़ प्रभावित इलाके के दौरे पर संशय बरकरार, डाक्टरों की टीम कर रही है निगरानी
बाढ़ प्रभावित इलाके के दौरे पर संशय बरकरार, डाक्टरों की टीम कर रही है निगरानी
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के सीएम भगवंत मान की तबीयत नासाज है। उनकी तबीयत रात को बिगड़ी बताई जा रही है। मान बीते दो दिनों से बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर थे। उनकी तबीयत का पता चलते हीए आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल यहां पहुंचे थे। सीएम को आज गुरदासपुर और दूसरे बाढ़ प्रभावित जिलों में जाना था लेकिन उनके आगे के कार्यक्रम को लेकर संशय बरकरार है। डाक्टरों की टीम भी उनके निवास पर पहुंची है।
बीते रोज रात में मान की तबीयत बिगड़ी जिसके बाद केजरीवाल और अमन अरोड़ा उन्हें मिलने पहुंचे।
केजरीवाल अब अरोड़ा के साथ सुल्तानपुर लोधी और उसके आसपास के इलाकों का दौरा करेंगे। सीएम मान नहीं जा रहे और वह डाक्टरों की टीम की निगरानी में हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही सीएम हाउस से इस संदर्भ में अपडेट दिया जाएगा।
गौर रहे कि मान ने पांच सितंबर को कैबिनेट बैठक बुलाई है जिसमें बाढ़ की स्थिति समेत कई मुद्दों पर रणनीति पर चर्चा होगी। फिलहाल बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए मुख्यमंत्री ने मंत्रियों की एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है, जिसमें पांच मंत्रियों को शामिल किया गया है।
यहां उल्लेखनीय है कि 2024 में भी मान बीमार हो गए थे। जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। रूटीन चेकअप में पता चला था कि उनकी पल्मोनरी आर्टरी यानि फेफड़े की धमनी में सूजन है, जिससे ह्रदय पर दबाव और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी। तब वह चार-पांच दिन अस्पताल में भी रहे थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0