विज आज अम्बाला छावनी के गांधी ग्राउंड में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज आज अम्बाला छावनी के गांधी ग्राउंड में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि संबोधित कर रहे थे।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मागदर्शन में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि ममता भरा जो संबंध एक बच्चे का अपनी मां के साथ होता है, वहीं भावनात्मक संबंध हमारा पेड़ के साथ होना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि अधिक पेड़-पौधे लगाने से ज्यादा उनका संरक्षण करना जरूरी है।
विज आज अम्बाला छावनी के गांधी ग्राउंड में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में हर वार्ड व गांव में जरूरत अनुसार पौधे लगाएं जाएंगें। उन्होंने कहा कि जीवन के लिए पेड़-पौधे महत्वपूर्ण होते है। कार्यक्रम के दौरान श्री अनिल विज के साथ-साथ नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित अन्य ने गांधी ग्राउंड में कदम्ब के पौधे लगाए।
इस अवसर पर पर्यावरण संदेश को लेकर नुक्कड़ नाटक व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0