बहबलकलां गोलीकांड में रह चुके हैं आरोपी
बहबलकलां गोलीकांड में रह चुके हैं आरोपी
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के पूर्व इंस्पेक्टर जरनल ऑफ पुलिस अमर सिंह चहल ने पटियाला स्थित अपने घर पर खुद को गोली मार ली। गोली लगने से वह घाल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज जारी है। हालांकि उन्होंने खुद को गोली मारने से पहले 12 पेज का एक सुसाइड नोट भी लिखा है। सेवानिवृत्ति के बाद वह पटियाला में ही रह रहे थे।
इस बारे में पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत अमर सिंह चहल के घर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि चहल उस समय बेहद गंभीर हालत में थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गौर रहे कि चहल 2015 में फरीदकोट में हुए बहबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में आरोपी रह चुके हैं। इस मामले में 24 फरवरी 2023 को पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम यानि एसआईटी ने फरीदकोट कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इस एसआईटी का नेतृत्व उस समय एडीजीपी एलके यादव कर रहे थे।
इस चार्जशीट में कई बड़े राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल किए गए थे। इनमें तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे और पूर्व गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, पूर्व डीआईजी अमर सिंह चहल, पूर्व एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान और एसएसपी चरनजीत सिंह शर्मा को नामजद किया गया था।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0