खबर खास, ब्रैम्पटन (कनाडा) : कनाडा के ब्रैम्पटन में रविवार को हिंदू मंदिर में आए लोगों पर खालिस्तान समर्थकों ने हमला कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें दिखाई दे रहा है कि हमलावरों के हाथों में खालिस्तानी झंडे थे और उन्होंने मंदिर में मौजूद लोगों पर लाठी-डंडे बरसाए। हालांकि इस घटना की कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निंदा करते हुए कहा कि ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में आज हुई हिंसा को स्वीकार नहीं किया जा सकता। हर कनाडाई को अपने धर्म का स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से पालन करने का अधिकार है। घटना के बाद से इलाके में तनाव है। भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। पील रीजनल पुलिस चीफ निशान दुरईप्पा ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है।
दुनिया की सबसे बड़ी रीसाइक्लिंग कंपनी के मालिक थे दोराहा निवासी दर्शन सिंह
विंडसर के एक शख्स समेत तीन लोग हैं बेटी की हत्या के पीछे, नैंसी की मां का दावा
1500 से अधिक विद्यार्थी हो रहे हैं प्रभावित; डॉ. रवजोत सिंह ने केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर मुलाकात के लिए समय मांगा
शो से लौटते वक्त अज्ञात हमलावरों ने किया हमला, रोल्स रॉयस में मौजूद थे एमी विर्क; पुलिस ने शुरू की जांच
तमिलनाडु और पुडुचेरी के रहने वाले थे मृतक; भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने जताया शोक, शव भारत लाने में हरसंभव मदद का भरोसा
घूंगराणा गांव से जुड़ी हैं परिवार की जड़ें, पंजाब से शुरुआती पढ़ाई के बाद कनाडा में बनाया राजनयिक और प्रशासनिक करियर
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026