उन्होंने कहा कि हाल में आई आपदा से कुल्लू जिला बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस दौरान जल शक्ति विभाग की 708 योजनाओं में से 506 योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
उन्होंने कहा कि हाल में आई आपदा से कुल्लू जिला बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस दौरान जल शक्ति विभाग की 708 योजनाओं में से 506 योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
खबर खास, शिमला :
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला कुल्लू में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ आपदा प्रभावित पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हाल में आई आपदा से कुल्लू जिला बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस दौरान जल शक्ति विभाग की 708 योजनाओं में से 506 योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात इन योजनाओं की बहाली कार्यों में लगे हैं, ताकि स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जा सके। विभाग द्वारा अब तक 432 योजनाएं आंशिक रूप से बहाल की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि शेष योजनाओं की बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक प्रभावित क्षेत्र को शीघ्र सामान्य जलापूर्ति की जाए।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार जनता के साथ खड़ी है। प्रभावितों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0