हरियाणा के फतेहाबाद में बीती देर रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां घने कोहरे के चलते एक क्रूजर गाड़ी भाखड़ा में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई जबकि दो को सुरक्षित बचाया गया है। गाड़ी में कुल 14 लोग सवार थे जो पंजाब से एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

दो को लोगों ने बचाया, सात शव सिरसा तो चार पंजाब में मिले
खबर खास, फतेहाबाद :
हरियाणा के फतेहाबाद में बीती देर रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां घने कोहरे के चलते एक क्रूजर गाड़ी भाखड़ा में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई जबकि दो को सुरक्षित बचाया गया है। गाड़ी में कुल 14 लोग सवार थे जो पंजाब से एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
शनिवार को सात लोगों के शव सिरसा से मिले जिनमें से छह शव गदराना गांव के पास कालुआना माइनर से मिले। इनमें चार महिलाएं, एक पुरुष और एक 12 साल की बच्ची शामिल हैं। वहीं, रोड़ी क्षेत्र के गांव कुरंगावाली के पास भी कालुआना माइनर में एक एक से डेढ़ साल के बच्चे का शव मिला है। जबकि चार शव पंजाब में फरीद के हेड में मिले।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने एनडीआरएफ को भी सूचित किया और नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। गाड़ी को रात को ही पानी से निकाल लिया गया था। मृतकों में महमड़ा निवासी ड्राइवर जरनैल सिंह (40), सुरेंद्र सिंह (55), झंडो बाई (65), बलवीर सिंह(60), तारो बाई (60), जंगीरो बाई (45), लखविंदर कौर (25), सहज दीप (1), गांव रियोंद कलां जिला मानसा (पंजाब) निवासी जसविंद्र सिंह (35), अरमान (10), सजना (12), रविन्द्र कौर (35), गांव सरपाली जिला मानसा निवासी छिरा बाई (60) और गांव फतेहपुर निवासी कनतो बाई (45) सवार थे। इनमें से ड्राइवर जरनैल सिंह और बच्चा अरमान ही जिंदा बचे हैं, बाकी सब की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतिया क्षेत्र के गांव महमड़ा से 13 लोग पंजाब के जलालाबाद में शादी में शामिल होने गए थे। उन्होंने इसके लिए एक क्रूजर गाड़ी को किराए पर लिया था। जब शुक्रवार रात को परिवार वहां से लौट रहा था, तभी घनी धुंध के चलते सरदारेवाला के पास क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। हालांकि, गाड़ी गिरने से पहले इसका ड्राइवर जरनैल सिंह गाड़ी से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं, ड्राइवर ने संभलते ही मौके पर शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे लोग जमा हो गए। उन्होंने गाड़ी से लोगों को बिना किसी साधन के निकालने की कोशिश की, जिससे उन्होंने एक बच्चे को बचा लिया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0