हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अहंकार में हैं, उन्हें पीने के पानी को लेकर इस प्रकार की राजनीति शोभा नहीं देती। इन महीनों में तो लोग जगह-जगह पानी की छबील लगाकर पुण्य कमाते हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अहंकार में हैं, उन्हें पीने के पानी को लेकर इस प्रकार की राजनीति शोभा नहीं देती। इन महीनों में तो लोग जगह-जगह पानी की छबील लगाकर पुण्य कमाते हैं।
कहा, राजनीति से ऊपर उठकर हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दे पंजाब सरकार
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अहंकार में हैं, उन्हें पीने के पानी को लेकर इस प्रकार की राजनीति शोभा नहीं देती। इन महीनों में तो लोग जगह-जगह पानी की छबील लगाकर पुण्य कमाते हैं। मुख्यमंत्री वीरवार को लाडवा के रामकुंडी धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
सैनी ने कहा कि गुरुओं ने भी पानी पिलाने का संदेश दिया है। पंजाब की मान सरकार सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के फैसले को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे राजनीति से ऊपर उठकर हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रदेश के विकास को लेकर मंत्रणा की गई। प्रदेश के कोने-कोने में विकास हो इसके लिए लिए नए-नए रास्ते खोले हैं। अमृत स्टेशन योजना के तहत कई रेलवे स्टेशनों का जीर्णोद्धार हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में जो कार्य करवाए, उनका सभी को पता है। अब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में हुए बदलावों को जनता ने देखा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोकसभा क्षेत्रों, जिलों, उपमंडल स्तर और गांवों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। पूरा देश एकजुट होकर इन तिरंगा यात्राओं में शामिल हो रहा है और हमारे जांबाज सैनिकों को सलाम कर रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0