सीएम सैनी ने जन संवाद कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
सीएम सैनी ने जन संवाद कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों और समस्याओं का निवारण गंभीरता और प्राथमिकता के साथ किया जाए। खासकर जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों पर तत्परता से कार्य करें। समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही व कोताही न बरती जाए और इसकी मॉनिटरिंग वे स्वयं करेंगे। मुख्यमंत्री आज यहां सिविल सचिवालय में जन संवाद कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और उन्हें खुशहाल जीवन प्रदान करना है। इस दिशा में सरकार पूरी गंभीरता और तीव्रता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय सचिव स्वयं भी शिकायतों के निपटान की समीक्षा करें और सुनिश्चित करें कि जनता को त्वरित व पारदर्शी समाधान मिले।
उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के राजकीय स्कूलों में शौचालय, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए राजकीय स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा और चिराग योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गांवों में बने अमृत सरोवरों का सौंदर्यीकरण बरकरार रखा जाए। इसके साथ-साथ इन सरोवरों की नियमित सफाई व समय-समय पर मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण मिल सके और ये सरोवर स्थानीय स्तर पर जल संरक्षण के लिए भी कारगर साबित हों।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य संतुलित और व्यापक विकास है। इसी दृष्टिकोण से सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता देना है और उनके लिए बजट आवंटन भी शीघ्र जारी किया जाए। प्रदेश में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो और हर कार्य गुणवत्तापूर्वक समय पर पूरा किया जाए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026
Comments 0