पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना से मुलाकात की। मकवाना ने चंडीगढ़ दौरे के दौरान गढ़ी को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आयोग के कार्यालय आने का निमंत्रण दिया था।

खबर खास, चंडीगढ़ :

इस मुलाकात के दौरान जसवीर सिंह गढ़ी ने किशोर मकवाना को पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।
इस बैठक के दौरानगढ़ी ने मकवाना से अपील की कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और देश के विभिन्न राज्यों के अनुसूचित जाति आयोगों के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए ई-गवर्नेंस के माध्यम से कोई प्रणाली विकसित की जानी चाहिए। उनका सुझाव था कि इससे राष्ट्रीय आयोग द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के कल्याण के लिए लिए गए निर्णयों से मार्गदर्शन लेकर मिलते-जुलते मामलों में जल्द निर्णय सुनाया जा सकेगा।
गढ़ी ने राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष से सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित एक प्रणाली स्थापित करने का भी आग्रह किया ताकि अनुसूचित जाति के लोग कई बार एक ही मामले में न्याय पाने के लिए राष्ट्रीय आयोग और पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग दोनों में अपील दायर कर देते हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे मामलों को संयुक्त रूप से निपटाने और आयोग के कामकाज में एकरूपता लाने के लिए भी राष्ट्रीय आयोग को पहल करनी चाहिए।
अपनी इस दौरे के दौरान गढ़ी ने राष्ट्रीय आयोग के कामकाज के तरीके को करीब से देखा और अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए भारतीय संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के बारे में भी विचार-विमर्श किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0