मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के दौरान 326 वैटरनरी अधिकारियों सहित 942 पदों पर हुई भर्ती दर्जा चार के 19 कर्मचारियों को कलैरीकल स्तर की तरक्की पशु पालन मंत्री ने नव-नियुक्त और पदोन्नत कर्मचारियों को दी बधाई
मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के दौरान 326 वैटरनरी अधिकारियों सहित 942 पदों पर हुई भर्ती दर्जा चार के 19 कर्मचारियों को कलैरीकल स्तर की तरक्की पशु पालन मंत्री ने नव-नियुक्त और पदोन्नत कर्मचारियों को दी बधाई
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज यहाँ अपने दफ़्तर में पाँच वैटरनरी इंस्पेक्टरों, दो स्टैनोग्राफर- कम-टाईपिस्ट और एक गिनतीकार को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिससे मार्च 2022 से लेकर अब तक विभाग में कुल भर्ती की संख्या 942 हो गई है।
गौरतलब है कि राज्य में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा सत्ता संभालने के उपरांत पशु पालन विभाग में 326 वैटरनरी अफ़सर, 545 वैटरनरी इंस्पेक्टर और 63 ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की गई है।
नव- नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुये खुड्डियां ने उनको पंजाब के लोगों की भलाई के लिए पूरी लगन और समर्पण भावना के साथ अपना फर्ज निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा लोगों को ईमानदारी और पारदर्शी ढंग के साथ निर्विघ्न सेवाएं प्रदान करने को प्रमुख प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ज़िंदगी में सफलता हासिल करने के लिए सख़्त मेहनत बेहद ज़रूरी है।
इस दौरान खुड्डियां ने दर्जा-4 के 19 कर्मचारियों को भी बधाई दी, जिनको कलैरीकल स्तर की तरक्की दी गई है। इस मौके पर पशु पालन विभाग के डायरैक्टर डा. परमदीप सिंह वालिया और अन्य सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0