मंडियां खुली, फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय
मंडियां खुली, फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय
खबर खास, चंडीगढ़ :
राज्य सरकार द्वारा आगामी खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 से सम्बंधित तैयारियां आरम्भ कर दी गई हैं। हरियाणा के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 फसलों जैसे कि धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन, तिल तथा नाइजर सीड्स / काला तिल आदि का न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा उक्त फसलों की खरीद हेतु राज्य में धान के लिए 246, ज्वार के लिए 22, बाजरा के लिए 92, मक्का के लिए 19 अरहर के लिए 22, मूंग क लिए 38, उड़द के लिए 10, मूंगफली के लिए 7, सोयाबीन के लिए 7, तिल के लिए 27 एवं नाइजर सीड्स / काला तिल के लिए 2 मंडियां या खरीद केंद्र खोले जा चुके हैं।
राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है जोकि इस प्रकार से है - धान (कॉमन) : 2369, धान (ग्रेड ए) - 2389, ज्वार - (Hybrid) - 3699, ज्वार (Maldandi) - 3749, बाजरा - 2775, मक्का - 2400, अरहर - 8000, मूंग - 8768, उड़द - 7800, मूंगफली - 7263, सोयाबीन - 5328, तिल - 9846 एवं नाइजर सीड्स / कला तिल - 9537 प्रति क्विंटल है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0