मृतकों में दो बच्चे शामिल, चार लापता; नैना देवी के दर्शन कर लौट रहे थे गांव मानकवाल
मृतकों में दो बच्चे शामिल, चार लापता; नैना देवी के दर्शन कर लौट रहे थे गांव मानकवाल
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के लुधियाना में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां मालेरकोटला मार्ग पर जगेड़ा नहर के पुल से एक महिंद्रा पिकअप नहर में जा गिरी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। वहीं, चार लोगों के नहर में बहने का अंदेशा है। इस गाड़ी में 29 लोग सवार थे। लापता लोगों को तलाशा जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही उपायुक्त हिमांशु जैन, एसएसपी ज्योति यादव और विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा रात में ही डेहलों के सिविल अस्पताल में पहुंचे। डिप्टी कमिश्नर ने घायल लोगों का हाल जाना और डॉक्टरों से पूरे मामले की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि यह सभी हिमाचल के नैना देवी माता के दर्शन कर गांव लौट रहे थे। गाड़ी ओवरलोडेड थी। एक वाहन को ओवरटेक करते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और गाड़ी नहर में जा गिरी। मृतकों में मानकवाल के जरनैल सिंह (52), कृष्णा कौर (60), मनजीत कौर (58), कमलजीत कौर (25), सुखमन कौर (डेढ़ साल) और आकाशदीप सिंह (8) शामिल हैं। इस हादसे में केशर सिंह, अर्शदीप कौर, गुरप्रीत सिंह और महिंदर कौर लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी खोज में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
इस हादसे में शामिल घायलों में गुरविंदर सिंह, रणजीत कौर, मनवीर सिंह, कुलविंदर सिंह, मनिंदर सिंह, छिंदर सिंह, काका सिंह, जसविंदर सिंह, सरबजीत कौर, सन्नी सिंह, संदीप कौर, भाग सिंह, बिंदर कौर, कमलजीत उर्फ पूजा, सरबजीत कौर, जसवीर कौर, जगवीर सिंह, चरनजीत कौर और जश्न सिंह शामिल हैं। ये सभी हुसैनपुरा के रहने वाले हैं।
इस हादसे की सूचना स्थानीय विधायक ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को दे दी। सीएम खुद पल-पल की रिपोर्ट अधिकारियों से ले रहे हैं।
गांव मानकवाल के सरपंच केसर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को गांव के कुल 26 लोग पिकअप गाड़ी में माता नैना देवी में दर्शन करने गए थे। कुछ घायलों को अहमदगढ़ मंडी रेफर किया गया है। कुछ को लुधियाना और खन्ना अस्पताल में भी भेजा है। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि उनके गांव के 5 से 6 लोग लापता हैं। अभी तक 16 से 17 लोग ही मिले हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0