बैंस ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ के प्रभाव को कम करने और अपने नागरिकों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
बैंस ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ के प्रभाव को कम करने और अपने नागरिकों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य में भारी बारिश और बाढ़ की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने पूरे प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय तथा पॉलिटेक्निक संस्थानों समेत सभी शैक्षणिक संस्थानों को 7 सितंबर, 2025 तक बंद रखने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। बैंस ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ के प्रभाव को कम करने और अपने नागरिकों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
उन्होंने मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी नागरिकों से स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं हिदायतों का पालन करने की अपील की और लोगों से सहयोग करने तथा अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरतने की भी अपील की।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0