पंजाब पुलिस ने विदेश स्थित आतंकवादी अर्श डल्ला और जिंदी महिंदीपुरीया, जो मारे गए आतंकवादी तेजा महिंदीपुरी का भाई है, के एक करीबी सहयोगी को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है।
पंजाब पुलिस ने विदेश स्थित आतंकवादी अर्श डल्ला और जिंदी महिंदीपुरीया, जो मारे गए आतंकवादी तेजा महिंदीपुरी का भाई है, के एक करीबी सहयोगी को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी लविश पंजाब पुलिस को हत्या और जबरन वसूली सहित कई मामलों में वांछित था: डीजीपी
लविश ने शराब ठेकेदार और ट्रैवल एजेंट की रेकी की थी, 50-50 लाख रुपये की मांगी थी फिरौती
खबर खास, चंडीगढ़/जालंधर:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने विदेश स्थित आतंकवादी अर्श डल्ला और जिंदी महिंदीपुरीया, जो मारे गए आतंकवादी तेजा महिंदीपुरी का भाई है, के एक करीबी सहयोगी को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव ने दी।
यह कार्रवाई काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) जालंधर और होशियारपुर पुलिस द्वारा गुजरात पुलिस के सहयोग से संयुक्त रूप से की गई।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी लविश अर्श डल्ला के इशारे पर काम कर रहा था और लोगों को डराने के लिए उन पर गोलीबारी सहित जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ हत्या, गोलीबारी से धमकाकर जबरन वसूली का प्रयास और कई अन्य गंभीर अपराध दर्ज हैं।
उन्होंने कहा कि आरोपी लविश अपने विदेशी हैंडलर के साथ लगातार संपर्क में था, जो पंजाब में एक सनसनीखेज अपराध को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। डीजीपी गौरव यादव ने कहा, "हम इस अंतर-राज्यीय कार्रवाई में शानदार सहयोग के लिए गुजरात पुलिस और डीजीपी गुजरात का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं।"
ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए सहायक इंस्पेक्टर जनरल (एआईजी) सीआई जालंधर नवजोत सिंह माहल ने कहा कि पंजाब पुलिस पिछले कुछ महीनों से आरोपी लवकुश की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। उन्होंने कहा कि तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने गुजरात में लविश की मौजूदगी का पता लगा लिया। उन्होंने बताया कि हमने गुजरात पुलिस के सहयोग से आरोपी लविश को गुजरात के उस्मानपुरा क्षेत्र से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है।
एआईजी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी लविश ने राहों स्थित शराब ठेकेदार और नवांशहर स्थित एक ट्रैवल एजेंट की रेकी की थी, जिनसे अर्श डल्ला ने 50-50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) होशियारपुर संदीप कुमार मलिक ने कहा कि आरोपी लविश मई 2024 से होशियारपुर के मॉडल टाउन क्षेत्र में हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद फरार था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी ने किसी व्यक्ति से पैसे की जबरन वसूली के लिए उसे डराने के लिए सुखदेव नगर में उसके घर पर गोलियां भी चलाई थीं। उन्होंने कहा कि इस मामले में अन्य व्यक्तियों की पहचान और आगे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0