पंजाब पुलिस एएनटीएफ ने बुधवार को पाकिस्तान आधारित तस्कर से संबंधित मुख्य नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उससे 3.105 किलोग्राम हेरोइन और दो .32 बोर की देसी पिस्तौल, 37 कारतूस और दो मैगज़ीन बरामद की हैं। यह जानकारी आज यहां डीजीपी गौरव यादव ने दी।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक नशे की खेप ड्रोन के जरिए भारत भेेजी जा रहीं थीं : डीजीपी
जांच जारी और गिरफ्तारियों की संभावना: नीलाभ किशोर
खबर खास, चंडीगढ़/अमृतसर :
पंजाब पुलिस एएनटीएफ ने बुधवार को पाकिस्तान आधारित तस्कर से संबंधित मुख्य नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उससे 3.105 किलोग्राम हेरोइन और दो .32 बोर की देसी पिस्तौल, 37 कारतूस और दो मैगज़ीन बरामद की हैं। यह जानकारी आज यहां डीजीपी गौरव यादव ने दी।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन निवासी गांव कोटली सुर सिंह, तरनतारन के रूप में हुई है और उसकी पृष्ठभूमि आपराधिक है।
डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान स्थित तस्करों से ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेपें प्राप्त कर रहा था। डीजीपी ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए अगले-पिछले संबंधों को स्थापित करने के लिए और जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों की संभावना है।
इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए एडीजीपी एएनटीएफ नीलाभ किशोर ने बताया कि एएनटीएफ बॉर्डर रेंज अमृतसर की पुलिस टीमों को विश्वसनीय सूत्रों से टिप मिली थी कि आरोपी जोबनजीत उर्फ जोबन एक बदनाम नशा तस्कर है और उसने हाल ही में सीमा पार से नशीले पदार्थों और हथियारों की एक खेप बरामद की है।
उन्होंने आगे बताया कि इस सूत्र पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसपी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीमों ने गुप्त ऑपरेशन शुरू किया और आरोपी जोबनजीत सिंह को गांव कोटली सुर सिंह स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में एफआईआर नं. 99 दिनांक 15.04.2025 को पुलिस स्टेशन एएनटीएफ, एसएएस नगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी, 23 और 25 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत दर्ज की गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0