पंजाब से चंडीगढ़ छीनने की किसी भी कोशिश के खिलाफ चेतावनी दी
पंजाब से चंडीगढ़ छीनने की किसी भी कोशिश के खिलाफ चेतावनी दी
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भारत सरकार से मीडिया की खबरों पर स्पष्टीकरण मांगा है, जिनमें कहा गया है कि भारत के संविधान में प्रस्तावित 131वां संशोधन चंडीगढ़ को पंजाब से अलग करके एक अन्य प्रशासक से जोड़ देगा।
उन्होंने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगी, क्योंकि यह पूरी तरह से गैर-जरूरी है। इसके साथ ही, उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी स्थिति साफ करने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि चंडीगढ़ पंजाब का है और इसे छीनने की किसी भी कोशिश के गंभीर नतीजे होंगे व उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार ऐसा कोई गलत कदम नहीं उठाएगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी अपील की है कि अगर ऐसा कोई प्रस्ताव है, तो बहुत देरी होने से पहले, इसे शुरुआत में ही रोकने के लिए तुरंत केंद्र सरकार के सामने यह मामला उठाएं।
इस संबंध में, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट और सिंडिकेट को खत्म करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से पहले जारी किए गए आदेशों की पृष्ठभूमि से जुड़ी गहरी आशंका जताई है। इन आदेशों को पंजाब के कड़े विरोध के बाद वापिस लिया गया है ।
उन्होंने ज़ोर देते कहा कि समय-समय पर केंद्र सरकारों ने वचनबद्धता जाहिर की है और दोहराया है कि चंडीगढ़ सिर्फ़ पंजाब का है व इसे उसके असली राज्य में ट्रांसफर करने में देरी से पंजाब की स्थिति किसी भी तरह से कमज़ोर नहीं होती है। उन्होंने केंद्र सरकार से स्थिति स्पष्ट करने और अगर उसके पास ऐसा कोई प्रस्ताव है, तो उसे तुरंत त्याग दिया जाए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0