हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। हरियाणा सरकार भी उन्हीं का अनुसरण करते हुए सिख समाज की भलाई के लिए अनेक कार्य कर रही है
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। हरियाणा सरकार भी उन्हीं का अनुसरण करते हुए सिख समाज की भलाई के लिए अनेक कार्य कर रही है
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। हरियाणा सरकार भी उन्हीं का अनुसरण करते हुए सिख समाज की भलाई के लिए अनेक कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार सिख गुरुओं की शिक्षाओं को प्रचारित व प्रसारित करने का काम कर रही है और सिख समाज के इतिहास को संजों कर रखने का भी काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री आज अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर में सिख समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री की अगुवाई में विकास की राह पर तीव्र गति से बढ़ रहा है। इसी तरह से हरियाणा में भी विकास की गति का पहिया तेजी से घूम रहा है। इस विकास को और अधिक गति देने के लिए हम सभी ने मिलकर प्रयास करने होंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा की सरकार किसानों की सच्ची हितैषी हैं। इसी का साक्ष्य है कि हरियाणा में किसानों की सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की जा रही है और पिछले साढ़े दस सालों में किसानों को फसलों के खराबे को लेकर सरकार 14500 करोड़ रुपये दे चुकी है, जबकि वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में किसानों को फसल खराबे के तौर पर महज 1155 करोड़ रुपये दिए गए थे।
उन्होंने कहा कि यमुनानगर में बन रहे मेडिकल कालेज का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा गया है। इसी तरह से बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के नाम से लोहगढ़ में म्यूजियम बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा और वही लोहगढ़ में मार्शल आर्ट स्कूल का निर्माण करवाया जाएगा। इसी तरह से नाडा साहिब से पोंटा साहिब सड़क का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम से रखा गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कुरुक्षेत्र में सिख म्यूजियम बनाने के लिए जमीन चिन्हित कर ली है। इस म्यूजियम में सिख इतिहास से जुड़ी धरोहर संरक्षित की जाएंगी, जिससे युवाओं को इतिहास की जानकारी मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने सिख समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि आपके द्वारा रखी गई मांगों को संबंधित विभागों को भेजकर समाधान कराया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0