14वीं बार जेल से बाहर आए राम रहीम को इस बार 40 दिन की पैरोल या फरलो मिली है। मंगलवार सुबह ही वह सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गया।
14वीं बार जेल से बाहर आए राम रहीम को इस बार 40 दिन की पैरोल या फरलो मिली है। मंगलवार सुबह ही वह सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गया।
खबर खास, चंडीगढ़ :
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर से रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ गया है। 14वीं बार जेल से बाहर आए राम रहीम को इस बार 40 दिन की पैरोल या फरलो मिली है। मंगलवार सुबह ही वह सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गया। सिरसा डेरा पहुंचने के साथ ही राम रहीम ने अपना पहला वीडियो संदेश अपने अनुयायियों के लिए भेजा है।
अपने संदेश में उसने कहा, 'आप लोग दर्शन करने आए, आप हर बार हमारी बात को मानते हैं तो आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि जैसा आप लोगों को गाइड करेंगे, वैसी सेवा करनी है। आपको अपनी-अपनी जगह पर रहना है और जो सेवा कर रहे हैं, उसके लिए आपको बहुत-बहुत बधाई।'
गौर रहे कि साध्वियों से बलात्कार और हत्या मामले में 20 साल से जेल काट रहा राम रहीम इस बार डेरा प्रमुख अपना जन्मदिन मनाने के लिए बाहर आया है। राम रहीम का 15 अगस्त को 58वां जन्मदिन है। हालांकि, उसे सिरसा डेरे में भीड़ जमा करने की इजाजत नहीं है। फिर भी वह वर्चुअली अपने अनुयाइयों को संबोधित कर सकता है।
डेरा के प्रवक्ता जितेंद्र खुराना के मुताबिक राम रहीम को स्टेट की कंपीटेंट अथॉरिटी की ओर से कानून के दायरे में रहकर 40 दिन की पैरोल दी गई है। इस पैरोल के दौरान बाबा के सिरसा डेरे में ही दिन कटेंगे। 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद 5 अगस्त को सुनारिया जेल से सुबह करीब साढ़े 6 बजे गुरमीत राम रहीम कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा के लिए रवाना हुआ। उसका लग्जरी गाड़ियों का काफिला निकला था, जिसमें दो बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, 2 फॉर्च्यूनर व 2 अन्य गाड़ियां शामिल रहीं।
राम रहीम 2017 से जेल में है। 25 अगस्त 2017 को 2 साध्वियों के यौन शोषण केस में राम रहीम को 20 साल कैद हुई। इसके बाद 17 जनवरी 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्र कैद हुई। वहीं, डेरा मैनेजर रणजीत सिंह के हत्या मामले में अक्टूबर 2021 में सीबीआई कोर्ट ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई। सजा मिलने के 3 साल बाद राम रहीम को इस मामले में हाईकोर्ट ने बरी कर दिया। अभी राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। यहां से पैरोल और फरलो लेकर वह अब तक 13 बार बाहर आ चुका है।
हालांकि राम रहीम की पैरोल और फरलो को लेकर हरियाणा की भाजपा सरकार पर भी सवाल उठते रहे हैं। 24 अक्तूबर 2020 राम रहीम को पहली बार अस्पताल में भर्ती मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल पर बाहर आया। 21 मई 2021 मां से मिलने के लिए दूसरी बार 12 घंटे की पैरोल दी गई। 7 फरवरी 2020 परिवार से मिलने के लिए 21 दिन की फरलो मिली। जून 2022 30 दिन की पैरोल में यूपी के बागपत आश्रम भेजा गया। 14 अक्तूबर 2022 को 40 दिन की पैरोल, बागपत आश्रम में रहा। 21 जनवरी 2023 में 40 दिन की पैरोल मिली, शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल होने के लिए जेल से बाहर आया।
20 जुलाई 2023 में 30 दिन की पैरोल। 21 नंवबर 2023 21 दिन की फरलो पर बागपत आश्रम गया। 17 जनवरी 2024 50 दिन की फरलो। 13 अगस्त 2024 हरियाणा पुलिस की सुरक्षा के बीच 21 दिन की फरलो। 2 अकतूबर 2024 20 दिन की फरलो यूपी के बरनावा आश्रम ले जाया गया। 28 जनवरी 2025 30 दिन की पैरोल में 10 दिन सिरसा डेरे और 20 दिन बागपत आश्रम में काटे। 9 अप्रैल 2025 21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर आया था।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0