बाढ़ प्रभावित क्षेत्र अब होने लगे सामान्य
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र अब होने लगे सामान्य
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राहत कैंपों की संख्या घटकर 35 रह गई है और इनमें ठहरे लोगों की संख्या कम होकर केवल 894 रह गई है।
उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार धीरे-धीरे अपने घरों को लौट रहे हैं और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने जानकारी दी कि बाढ़ के दौरान चलाए गए राहत कार्यों के अंतर्गत अब तक कुल 23,340 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और प्रदेश सामान्य हालात की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि प्रभावित गाँवों की संख्या 2490 से बढ़कर 2539 हो गई है जबकि प्रभावित कुल आबादी 3,89,373 से बढ़कर 3,89,387 हो गई है।
अधिक जानकारी देते हुए मुंडियां ने कहा कि फाजिल्का के राहत कैंपों से 245 व्यक्ति अपने घरों को लौट गए हैं, जबकि पठानकोट में यह संख्या 28 से घटकर केवल 6 रह गई है। उन्होंने कहा कि लोगों का अपने घरों को लौटना यह साबित करता है कि पुनर्वास कार्य प्रभावी ढंग से चल रहे हैं।
राजस्व मंत्री ने आगे बताया कि मानसा ज़िले में और अधिक फसली क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इस प्रकार ताज़ा रिपोर्टों में प्रभावित फसली क्षेत्र 1,99,678 हेक्टेयर से बढ़कर 1,99,766 हेक्टेयर हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के बाकी हिस्सों में स्थिति स्थिर बनी हुई है और अन्य ज़िलों में कोई अतिरिक्त फसली क्षेत्र प्रभावित नहीं हुआ है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0