इसके साथ ही अब तक इस अभियान के अंतर्गत गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 30,201 तक पहुँच गई है।
इसके साथ ही अब तक इस अभियान के अंतर्गत गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 30,201 तक पहुँच गई है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेश से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए शुरू की गई बड़ी नशा विरोधी मुहिम "युद्ध नशों विरुद्ध" आज लगातार 202वें दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान पंजाब पुलिस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में 377 स्थानों पर व्यापक छापेमारी करते हुए 76 एफआईआर दर्ज कीं और 93 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अब तक इस अभियान के अंतर्गत गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 30,201 तक पहुँच गई है।
इस छापेमारी दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्ज़े से 7.6 किलोग्राम हेरोइन, 12 किलोग्राम अफीम, 1687 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 15,860 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
इस ऑपरेशन के दौरान 72 गज़टिड अधिकारियों की देखरेख में 1100 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 150 से ज़्यादा पुलिस टीमें प्रदेशभर में 377 छापे मारे। दिनभर चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने 412 संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच भी की।
राज्य सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) लागू की गई है। इसी क्रम में ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 31 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए तैयार किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0