प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान भवन दिल्ली में में आयोजित सिविल सर्विस दिवस के अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की, समाज के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उनको प्रधानमंत्री पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2014 बैच के महाराष्ट्र कैडर के वरिष्ठ अधिकारी तथा नाशिक जिला कलेक्टर और चण्डीगढ़ निवासी, जलज शर्मा को महादेव भगवान शिव की नगरी नाशिक शहर के होलिस्टिक दृष्टि से सर्वांगीण विकास करने के लिए वर्ष 2023 का, प्रधानमंत्री पुरस्कार देकर दिया गया है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान भवन दिल्ली में में आयोजित सिविल सर्विस दिवस के अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की, समाज के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उनको प्रधानमंत्री पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2014 बैच के महाराष्ट्र कैडर के वरिष्ठ अधिकारी तथा नाशिक जिला कलेक्टर और चण्डीगढ़ निवासी, जलज शर्मा को महादेव भगवान शिव की नगरी नाशिक शहर के होलिस्टिक दृष्टि से सर्वांगीण विकास करने के लिए वर्ष 2023 का, प्रधानमंत्री पुरस्कार देकर दिया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को 17वे लोक सिविल सेवा दिवस पर प्रधानमंत्री पुरस्कार हासिल करने वालों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का आह्वान किया कि वह ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण की भावना से दिन-रात काम करते हुए देश के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए और भारत देश को विकसित भारत बनाने के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल के विजन को आगे बढ़ाते हुए कार्य करें क्योंकि सरदार वल्लभभाई पटेल का विजन आज भी प्रासंगिक है।
उन्होंने सरदार बल्लभभाई पटेल को भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए याद दिलाया कि लाल किले से कुछ समय पहले ,उन्होंने कहा था कि आने वाले भारत के लिए 1000 वर्षों की नींव मजबूत करने के लिए एक विजन तैयार करना है और इसमें से सहस्राब्दी के 25 वर्ष तो बीत गए और इस शताब्दी के भी 25 वर्ष बीत गए हैं।उन्होंने जोर देकर कहा कि आज हम जिन नीतियों पर कार्य कर रहे हैं और जो निर्णय ले रहे हैं, वह आने वाले 1000 वर्षों का भविष्य तय करने वाले हैं और इसको ध्यान में रखते हुए ही यह निर्णय लिए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिस प्रकार से एक चक्र के पहिये से रथ नहीं चलता है,उसी प्रकार से बिना मेहनत के और भाग्य के सहारे विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसलिए विकसित भारत के विकास रथ को मिल कर, हर दिन,दृढ़ प्रतिज्ञ होकर हर क्षण,हर पल अपने लक्ष्य पर कार्य करते हुए और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करना है और सारी जिंदगी इसी में खपानी है।
प्रधानमंत्री पुरस्कार हासिल करने के उपरांत जलज शर्मा ने कहा कि, जीवन में जिस व्यक्ति की सकारात्मक सोच हो और धैर्य और बुद्धिमत्ता पूर्वक तरीके से, संकल्प के साथ लोगों की सेवा करने की उत्कट जिजीविषा और आत्मविश्वास हो तो उसे निश्चित रूप से ही सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि नाशिक जिला कलेक्टर रहते हुए, उनकी एक ही प्राथमिकता रही है कि किस प्रकार से जनसेवा के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए सत्यनिष्ठा और ईमानदारी तथा कर्त्तव्य परायणता से कार्य करते हुए भगवान शिव की नगरी और भगवान श्री राम और सीता के वनवास की स्मृतियों को संजोए हुए, इस नासिक शहर का धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से कैसे विकास किया जाए और इस संकल्प को पूरा करने में भगवान शिव का आशीर्वाद और नासिक शहर की जनता का अभूतपूर्व सहयोग और प्यार तथा सहयोग हासिल हुआ और यही कारण है कि उनको वर्ष 2023 का प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री पुरस्कार हासिल हुआ है।
जलज शर्मा ने बताया कि प्रधान मंत्री पुरस्कार, भारतीय प्रशासनिक सेवा के उन अधिकारियों को प्रतिवर्ष देकर सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने अपने जिले के अन्तर्गत ,विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है और उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए ही,प्रतिवर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रधानमंत्री पुरस्कार देकर इन अधिकारियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को मिलने से मुझे अपार खुशी हुई कि और मैं, अपने आपको सौभाग्यशाली समझता हूं कि उनको यह प्रधानमंत्री पुरस्कार,नाशिक शहर का होल्सटिक (धार्मिक) दृष्टि से समग्र विकास करने की दृष्टि से ही उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए ही यह प्रतिष्ठित *प्रधानमंत्री पुरस्कार हासिल हुआ है।
Comments 0