चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का मेयर बनने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मेयर चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा का अनैतिक गठबंधन हुआ है।
चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का मेयर बनने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मेयर चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा का अनैतिक गठबंधन हुआ है।
बोले, आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव से दोनों पार्टियां डरी हुई है, दिल्ली में भी वे मिलकर 'आप' को रोकना चाहते हैं
खबर खास, चंडीगढ़ :
चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का मेयर बनने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मेयर चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा का अनैतिक गठबंधन हुआ है।
चीमा ने कहा कि हमने अपना धर्म निभाया इसलिए हमारे पार्षदों के वोट से कांग्रेस के डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर बने। कांग्रेस ने हमें धोखा दिया है। कांग्रेसी पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की जिसके कारण भाजपा का मेयर बना।
चीमा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी अंदरखाते मिली हुई है। वह हमें रोकना चाहते हैं। दोनों पार्टी आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव से डरी हुई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव भी वे मिलकर लड़ रहे हैं, लेकिन दिल्ली में इस बार भी भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0