अमेरिका से प्राप्त अंतिम खेप हिंडन एयरबेस पहुंची, जोधपुर में होगी तैनाती
अमेरिका से प्राप्त अंतिम खेप हिंडन एयरबेस पहुंची, जोधपुर में होगी तैनाती
ख़बर ख़ास, चंडीगढ़ :
भारतीय सेना को अपनी आक्रमण क्षमता को और मजबूत करते हुए अमेरिका से तीन और अपाचे AH-64E अटैक हेलिकॉप्टर प्राप्त हुए हैं। यह हेलिकॉप्टर मंगलवार, 17 दिसंबर 2025 को एंटोनोव AN-124 भारी परिवहन विमान के माध्यम से गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पहुंचे। इसके साथ ही भारतीय सेना के लिए स्वीकृत छह अपाचे हेलिकॉप्टरों की पूरी खेप अब देश में उपलब्ध हो गई है।
सेना अधिकारियों के अनुसार, ये तीनों अपाचे हेलिकॉप्टर आवश्यक असेंबली प्रक्रिया, संयुक्त निरीक्षण और अन्य तकनीकी व प्रशासनिक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद आने वाले दिनों में राजस्थान के जोधपुर स्थित 451 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन में तैनात किए जाएंगे। यह स्क्वाड्रन पहले से ही पश्चिमी सीमा पर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
अपाचे AH-64E को दुनिया के सबसे घातक और उन्नत अटैक हेलिकॉप्टरों में गिना जाता है। इनमें अत्याधुनिक सेंसर, लॉन्ग-रेंज रडार, हेलफायर मिसाइलें और 30 मिमी की चेन गन लगी होती है, जो इन्हें दिन
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026
Comments 0