केंद्र सरकार पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल का निशाना बंसल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ही यह मुद्दा उठा चुके हैं कि महाराष्ट्र व कर्नाटक में वोटर लिस्ट गायब कर दी गई है। लेकिन आज तक इसकी जिम्मेदारी किसी ने भी नहीं ली।
केंद्र सरकार पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल का निशाना बंसल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ही यह मुद्दा उठा चुके हैं कि महाराष्ट्र व कर्नाटक में वोटर लिस्ट गायब कर दी गई है। लेकिन आज तक इसकी जिम्मेदारी किसी ने भी नहीं ली।
खबर खास, चंडीगढ़ :
चंडीगढ़ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने वोटर सूची गायब होने के मामले में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। बंसल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ही यह मुद्दा उठा चुके हैं कि महाराष्ट्र व कर्नाटक में वोटर लिस्ट गायब कर दी गई है। लेकिन आज तक इसकी जिम्मेदारी किसी ने भी नहीं ली। वह चंडीगढ़ में एक निजी चैनल से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जो सरकार बिना लोगों की वोट के जीत जाती है, वह जनता की समस्याओं को कभी गंभीरता से हल नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज लोगों के काम रूके हुए हैं और सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है।
बंसल ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि सरकार की जवाबदेही है कि वह लोगों को बताए की चुनावी समय पर वोटर सूची आखिर कहां गायब हो गई? उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में जीत-हार का फर्क जहां मामूली होता है, वहां पूरी ताकत झोंकी जाती है। लेकिन जहां जीत-हार साफ दिखाई देती है, वहां पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जाती।
बंसल ने कहा कि जिस तरह राजीव गांधी ने 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनकर देश को तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ाया था, उसी तरह आज भी देश को युवाओं की जरूरत है। उनका मानना है कि युवा पीढ़ी की नई सोच ही देश को बुलंदी तक ले जा सकती है। उन्होंने पाकिस्तान को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि
भारत को हर देश के साथ बेहतर संबंध बनाने चाहिए, लेकिन पाकिस्तान ऐसा देश है, जो चाहे जितना तालमेल बना लो, हमेशा कोई न कोई गलत हरकत करता रहता है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया था और बाद में जब उन्होंने पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या की, तब भी भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान में घुसकर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026
Comments 0