विभिन्न ग्राम पंचायतों में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों से दी जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी
विभिन्न ग्राम पंचायतों में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों से दी जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी
खबर खास, शिमला :
अनुसूचित जाति कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से हिमाचल सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी प्रचार अभियान के अंतर्गत आज शिमला जिला में सूचना एवं जन संपर्क विभाग के नाट्य दलों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इसी क्रम में आज जयश्वरी लोक नृत्य कला मंच के कलाकारों द्वारा विकास खंड रामपुर की ग्राम पंचायत नीरथ व नोगली में, हिम आधार कला मंच नालदेहरा के कलाकारों ने विकास खंड कोटखाई की ग्राम पंचायत रावला क्यार के रोखाला व ग्राम पंचायत क्यारवी के बाघल में, सुरधानी कला केंद्र के कलाकारों ने विकास खंड मशोबरा की ग्राम पंचायत चमियाणा व ग्राम पंचायत छकड़ैल और जय देव कुर्गण सामाजिक एवं सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने विकास खंड बसंतपुर की ग्राम पंचायत जुनी व घरयाना में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और उनके लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर कलाकारों ने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रार्थी को अनुवर्ती कार्यक्रम के तहत सिलाई मशीन या बढई व लोहार आदि के कार्य हेतु औजार दिए जाते है, जिनकी समस्त साधनों से पारिवारिक वार्षिक आय 50 हजार से कम होती है या व्यवसाय में निपुण होते है।
इसके अतिरिक्त, कलाकारों ने बताया कि युवाओं को नशे के जाल में फंसने से बचाने के लिए संस्कार और अनुशासन घर से ही शुरू होना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों से नियमित संवाद बनाए रखने और उन्हें खेलों और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0