इन परियोजनाओं में भामियां खुर्द से शंकर कॉलोनी सड़क, भामियां सड़क से ताजपुर सड़क, जेल रोड, ऊँची मंगली से एल.सी. सड़क, गोबिंदगढ़ से ऊँची मंगली और जी.टी. रोड से पहुँच मार्ग शामिल हैं।
इन परियोजनाओं में भामियां खुर्द से शंकर कॉलोनी सड़क, भामियां सड़क से ताजपुर सड़क, जेल रोड, ऊँची मंगली से एल.सी. सड़क, गोबिंदगढ़ से ऊँची मंगली और जी.टी. रोड से पहुँच मार्ग शामिल हैं।
खबर खास, चंडीगढ़/लुधियाना :
सड़क संपर्क बढ़ाने और बुनियादी ढांचे को प्रोत्साहन देने के लिए पंजाब के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज 2.19 करोड़ रुपये की लागत वाली छह प्रमुख सड़क विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
इन परियोजनाओं में भामियां खुर्द से शंकर कॉलोनी सड़क, भामियां सड़क से ताजपुर सड़क, जेल रोड, ऊँची मंगली से एल.सी. सड़क, गोबिंदगढ़ से ऊँची मंगली और जी.टी. रोड से पहुँच मार्ग शामिल हैं।
मुंडियां ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की राज्य के लोगों को विश्वस्तरीय सड़क बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने की वचनबद्धता पर ज़ोर देते हुए कहा कि “ये परियोजनाएँ सड़क संपर्क बढ़ाने, विभिन्न स्थानों तक पहुँच में और सुधार लाने तथा लोगों की सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार की गई हैं।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएँ आवाजाही को आसान बनाएंगी, स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देंगी और साहनेवाल हलके के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0