हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रथम आम चुनाव के लिए आज यहां शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सभी 40 वार्डों के आम चुनाव 19 जनवरी 2025 को होंगे।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रथम आम चुनाव के लिए आज यहां शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सभी 40 वार्डों के आम चुनाव 19 जनवरी 2025 को होंगे।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रथम आम चुनाव के लिए आज यहां शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सभी 40 वार्डों के आम चुनाव 19 जनवरी 2025 को होंगे।
इस बारे में जानकारी देते हुए गुरुद्वारा चुनावों के आयुक्त जस्टिस एच.एस भल्ला ने बताया कि नामांकन आमंत्रित करने के लिए रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 18 दिसंबर 2024 को सूचना प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 20 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर 2024 तक नामांकन भरे जाएंगे। तत्पश्चात 30 दिसंबर को छंटनी की जाएगी और 2 जनवरी 2025 को दोपहर बाद 3 बजे तक वापस लिए जा सकते हैं। फिर 3 बजे के बाद उसी दिन सिम्बल अलॉट कर दिए जाएंगे। अगर आवश्यक हुआ तो 19 जनवरी 2025 को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव सुबह 8 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक करवाए जाएंगे। मतदान पूरा होने के तुरंत बाद बूथ पर ही मतगणना करवा दी जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0