प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए कहा है कि वह प्रदेश में जनमत का अपमान कर  रहें है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देकर सरकार के लिये चुना है ऐसे में भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई भी विरोध प्रदर्शन प्रदेश के लोगों के जनमत का अपमान है।