हरियाणा के मनोनीत राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष एवं उनकी पत्नी मित्रा घोष आज हरियाणा राजभवन पहुँचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों ने उनका स्वागत किया।
हरियाणा के मनोनीत राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष एवं उनकी पत्नी मित्रा घोष आज हरियाणा राजभवन पहुँचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों ने उनका स्वागत किया।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मनोनीत राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष एवं उनकी पत्नी श्रीमती मित्रा घोष आज हरियाणा राजभवन पहुँचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रो. घोष ने कहा कि वे पश्चिम बंगाल से मुख्यमंत्री की प्रगतिशील पहलों को समर्थन और प्रोत्साहन देने आए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ मिलकर हरियाणा में समाज के गरीब और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए काम करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष को धैर्यपूर्वक सुनने और उनके विचारों और दृष्टिकोणों को समझने की भी उनकी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि मुख्यमंत्री को विपक्ष के विचारों से अवगत कराया जाए।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ हरियाणा राजभवन में मनोनीत राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष का स्वागत किया।
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, गौरव गौतम, राजेश नागर, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में बंडारू दत्तात्रेय का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रो. अशीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0