कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में बागवानी क्षेत्र को और अधिक विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है ताकि किसानों के लिए बागवानी क्षेत्र में और बेहतर अवसर सुनिश्चित किए जा सकें।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में बागवानी क्षेत्र को और अधिक विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है ताकि किसानों के लिए बागवानी क्षेत्र में और बेहतर अवसर सुनिश्चित किए जा सकें।
किसानों को सब्सिडी का समय पर वितरण पर दिया जोर; राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने आज खेती भवन, मोहाली में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान बागवानी विभाग के चल रहे प्रोजेक्टों और विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में बागवानी क्षेत्र को और अधिक विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है ताकि किसानों के लिए बागवानी क्षेत्र में और बेहतर अवसर सुनिश्चित किए जा सकें। उन्होंने आगे कहा कि बागवानी को प्रोत्साहित करना किसानों की आय को बढ़ाने और राज्य में कृषि विविधीकरण को अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
भगत ने किसानों को पारदर्शी तरीके से सब्सिडी का समय पर वितरण की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि उन्हें बिना किसी देरी के सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को बागवानी से संबंधित सभी पहलों को जल्द से जल्द पूरा करने और जमीनी स्तर पर किसानों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने के निर्देश भी दिए।
इस बैठक के दौरान सचिव बागवानी मोहम्मद तैयब और निदेशक बागवानी शैलेंद्र कौर ने कैबिनेट मंत्री को विभाग की विभिन्न योजनाओं और प्रोजेक्टों के तहत हुई प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने विभाग की मुख्य उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला और क्षेत्रीय स्तर पर कार्यान्वयन के बारे में जानकारी भी साझा की।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0