|

एमआरएसएएफपीआई के 20 कैडेट एनडीए और टीईएस की मेरिट सूची में

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई.) ने अपने कैडेटों की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए इंस्टीट्यूट के परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। संस्थान की स्थापना से लेकर अब तक इस वर्ष एनडीए/टीईएस की अखिल भारतीय मेरिट सूची में  सबसे अधिक कैडेट शामिल आए हैं।

By Super Admin | November 10, 2024 | 0 Comments

गुरप्रीत सिंह हरी नौ हत्याकांड: पुलिस ने आतंकवादी अर्श डल्ला गिरोह के दो शूटरों की किया गिरफ्तार

गुरप्रीत सिंह हरी नौ की हत्या में शामिल होने के कारण आतंकवादी अर्श डल्ला के दो मुख्य शूटरों की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस ने कम से कम चार संभावित टारगेट किलिंग की कोशिशों को विफल करने के साथ साथ  मध्य प्रदेश में हुई हत्या समेत तीन सनसनीखेज अपराधों की गुत्थी सुलझाई है। यह ऑपरेशन राज्य विशेष ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) मोहाली, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और फरीदकोट जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

By Super Admin | November 10, 2024 | 0 Comments

मोहाली में पंचों का शपथ ग्रहण समारोह : केबिनेट मंत्री ईटीओ ने पंचायतों से की गुटबाजी से ऊपर उठकर काम करने की अपील

पंजाब के लोक निर्माण और बिजली विभाग मंत्री, हरभजन सिंह ईटीओ ने आज मोहाली में जिले के नवनिर्वाचित पंचों को पद की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत चुनाव के दौरान गुटबाजी को भूलकर ग्रामीणों को एक साथ लेकर गांव के विकास और कल्याण के लिए मिलकर कार्य करें।

By Super Admin | November 20, 2024 | 0 Comments

महिला कमिशन ने घरेलू हिंसा और शारीरिक शोषण रोकथाम एक्ट 2013 के बारे में विद्यार्थियों को किया जागरूक

पंजाब राज्य महिला कमीशन ने आज छात्राओं को घरेलू हिंसा रोकथाम एक्ट 2005 और काम वाले स्थान पर शारीरिक शोषण रोकथाम एक्ट 2013 के बारे में जागरूक किया।

By Super Admin | November 22, 2024 | 0 Comments

मुख्यमंत्री की ओर से राज्य के विकास और कल्याणकारी कार्यों के लिए महापुरुषों और शहीदों के आदर्शों पर चलने का आह्वान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब सरकार राज्य के विकास और जनता के कल्याण के लिए महान गुरुओं, संतों, महापुरुषों, पीरों-फकीरों और शहीदों के दिखाए मार्ग पर चल रही है।

By Super Admin | November 22, 2024 | 0 Comments

मुंडिया और सौंद ने निवेशकों के लिए सहूलियतें और अनुकूल माहौल बनाने के दिए निर्देश

पंजाब में निवेश अनुकूल माहौल बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों के तहत आज भवन निर्माण और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दोनों विभागों से जुड़े मामलों को तेजी से सुलझाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की।

By Super Admin | November 22, 2024 | 0 Comments

शिक्षकों ने विदेशी प्रशिक्षण और प्रबंधकीय कौशल का अवसर प्रदान करने के लिए की राज्य सरकार की सराहना

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के बीच गुणवत्तापूर्ण और गुणात्मक शिक्षा सुनिश्चित करने की अपनी चल रही पहल में, स्कूल और उच्च शिक्षा और जनसंपर्क मंत्री, हरजोत सिंह बैंस ने आज शाम मोहाली जिले से एक नई पहल “शिक्षकों के साथ संवाद” की शुरुआत की। उन्होंने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में लगभग दो घंटे तक शिक्षकों की बातों को ध्यान से सुना।

By Super Admin | November 26, 2024 | 0 Comments

एजीटीएफ ने मोहाली पुलिस की मदद से दविंदर बंबीहा गैंग के दो सदस्य को दो पिस्तौलों समेत किया गिरफ्तार

पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एसएएस नगर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में दविंदर बंबीहा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से .32 बोर की दो पिस्तौलें और सात कारतूस बरामद किए हैं।

By Super Admin | November 27, 2024 | 0 Comments

MRSAFPI के छह कैडेट नेशनल डिफेंस अकादमी खड़कवासला से हुए पास आउट

महाराजा रणजीत सिंह सशस्त्र बल प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एमआरएसएएफपी.आई.), एसएएस नगर (मोहाली) ने आज एक और उपलब्धि हासिल की, जब इसके छह कैडेट नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए), खड़कवासला (महाराष्ट्र) के 147वें एनडीए कोर्स से पास आउट हुए। पासिंग आउट परेड का निरीक्षण एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह (पीवीएसएम, एवीएसएम) ने किया।

By Super Admin | December 01, 2024 | 0 Comments

अनमोल गगन मान ने खरड़ विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों को गांवों का रूप बदलने के लिए प्रेरित किया

खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने आज यहां ब्लॉक माजरी और खरड़ ब्लॉक की नवनियुक्त  पंचायत को अपील की कि वे अपने गांव का रूप बदलने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें।

By Super Admin | December 01, 2024 | 0 Comments

Hot Categories

1
6
3