माया नगरी मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमला हुआ है। उनपर आरोपी ने चाकू से वार किया जिसमें सैफ बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना मुंबई के खार स्थित गुरु शरण अपार्टमैंट की 12वीं मंजिल पर बुधवार देर रात की बताई जा रही है।

खबर खास, मुंबई :

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सैफ के गले, पीठ, हाथ और सिर समेत छह जगहों पर चाकू लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनका ऑपरेशन किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम के साथ लीलावती अस्पताल पहुंची। दोनों अस्पताल में दाखिल होते नजर आए। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी अस्पताल पहुंचे।
लीलावती अस्पताल के सीओओ डा.नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ की रीढ़ की ड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा हुआ था और वहां से फ्लूड भी बह रहा था। जिसके बार तुरंत ऑपरेशन कर उसे निकाला गया। सैफ के बाएं हाथ पर दो गहरे घाव और गर्दन पर भी गहरी चोट थी जिसकी प्लास्टिक सर्जरी की गई है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, मुंबई पुलिस में डीसीपी गेदाम दीक्षित ने बताया कि एक आरोपी की पहचान कर ली गई है जो सीढ़ियों से अपार्टमेंट में दाखिल हुआ था। बताया जा रहा है कि सैफ पर हमला करने वाला सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया है और उसे छठी मंजिल में देखा गया जहां सैफ का अपार्टमेंट है।
मीडिया में आई रिपोटर्स के मुताबिक शुरूआती जांच में यह सामने आया कि घर पर मौजूद किसी शख्स ने ही हमलावार को घर में दाखिल किया। यह भी बताया जा रहा है कि यह वारदात सैफ-करीना के बच्चों तैमूर-जेह के कमरे की है। कमरे में उनकी हाउसकीपर अरियामा फिलिप उर्फ लीमा मौजूद थी। उसे एक अज्ञात शख्स ने पकड़ लिया। उनकी चीखने की आवाज सुनकर सैफ बच्चों के कमरे में पहुंचे थे। सैफ को देखते ही अज्ञात शख्स ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान घायल हुई हाउसकीपर को भी लीलावती अस्पताल ले जाया गया है।
बांद्रा पुलिस स्टेशन ने हमलावरों की तलाश के लिए 10 टीमें बनाई हैं। वहीं क्राइम ब्रांच ने भी केस के इन्वेस्टिगेशन के लिए 8 टीमें गठित कर दी हैं। क्राइम ब्रांच जांच के लिए सैफ के घर भी पहुंच चुकी है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक भी टीम का हिस्सा हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0