कार्रवाई के दौरान 46 एफआईआर दर्ज, 3.9 किलो हेरोइन और 2.5 किलो अफ़ीम बरामद ‘नशा छुड़ाओ अभियान’ के तहत पंजाब पुलिस ने 28 व्यक्तियों को उपचार के लिए किया राज़ी
कार्रवाई के दौरान 46 एफआईआर दर्ज, 3.9 किलो हेरोइन और 2.5 किलो अफ़ीम बरामद ‘नशा छुड़ाओ अभियान’ के तहत पंजाब पुलिस ने 28 व्यक्तियों को उपचार के लिए किया राज़ी
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के पूरी तरह ख़ात्मे के लिए चलाए जा रहे मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के 183वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 324 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्य भर में 68 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 46 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही, 183 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 27,787 हो गई है।
इन छापेमारियों में गिरफ्तार तस्करों के कब्ज़े से 3.9 किलो हेरोइन, 2.5 किलो अफ़ीम, 962 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस ज़िलों में एक साथ की गई।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, नशों के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पाँच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया गया है।
विवरण साझा करते हुए, विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 70 गज़टेड अधिकारियों की देखरेख में 900 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से अधिक टीमें पूरे राज्य में तैनात की गईं। उन्होंने कहा कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 356 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जाँच की।
विशेष डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार ने नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ई डी पी) — लागू की है। इसी क्रम में पंजाब पुलिस ने ‘नशा छुड़ाओ अभियान’ के तहत आज 28 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0