विजिलेंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने पिछले महीने विभिन्न सक्षम अदालतों में 12 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान पेश किए हैं।
विजिलेंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने पिछले महीने विभिन्न सक्षम अदालतों में 12 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान पेश किए हैं।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के तहत नवंबर माह के दौरान 8 अलग-अलग ट्रैप केसों में 9 सरकारी कर्मचारियों और 2 निजी व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो ने इस अवधि के दौरान सरकारी कर्मचारियों और हर क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं।
उन्होंने बताया कि ब्यूरो ने पिछले महीने विभिन्न सक्षम अदालतों में 12 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान पेश किए हैं। इसके साथ ही भ्रष्टाचार के मामलों की गहन जांच के लिए 7 मामलों में विजिलेंस जांच भी दर्ज की गई है। उन्होंने आगे कहा कि 17 आरोपियों के खिलाफ 8 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं, जिनमें 11 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।
इस संबंध में और जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि विभिन्न अदालतों ने पिछले महीने के दौरान ब्यूरो द्वारा दायर किए गए तीन रिश्वतखोरी मामलों का फैसला किया है, जिसमें पांच व्यक्तियों को दोषी ठहराया गया है और उन्हें तीन वर्ष से पांच वर्ष तक की कैद तथा 10,000 रुपये से 67,000 रुपये तक के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0