कैबिनेट मंत्री द्वारा रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग की प्रगति की समीक्षा बैठक
कैबिनेट मंत्री द्वारा रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग की प्रगति की समीक्षा बैठक
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज पंजाब सिविल सचिवालय में रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर एक विस्तृत समीक्षा बैठक की।
इस विशेष बैठक के दौरान रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री जे. एम. बालामुरुगन ने विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और कार्यों की प्रगति के बारे में मंत्री को विस्तार से जानकारी दी। समीक्षा बैठक में युद्ध स्मारकों के निर्माण और विकास, सैनिक स्कूलों की कार्यप्रणाली, विभागीय बजट प्रावधान, पूर्व सैनिकों की पेंशन से जुड़े मामलों तथा रेस्ट हाउसों की सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर मंत्री भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों के लंबित मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्रत्येक पात्र पूर्व सैनिक तक समय पर पहुँचना चाहिए।
इस अवसर पर रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) तथा ओएसडी कर्नल जरनैैल सिंह (सेवानिवृत्त) भी उपस्थित थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0