मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य के निवासियों को पारदर्शी और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्व विभाग में चल रहे सुधारों के तहत आज 56 तहसीलदारों और 166 नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं।

आप सरकार राज्य के निवासियों को पारदर्शी और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध: मुंडिया
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य के निवासियों को पारदर्शी और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्व विभाग में चल रहे सुधारों के तहत आज 56 तहसीलदारों और 166 नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं।
आज यहां जारी एक प्रेस बयान में राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में लोगों की परेशानी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित कार्यालयों में लोगों की शिकायतें मिल रही थीं।
मुंडिया ने कहा कि सरकार लोक हितैषी प्रशासन देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, जिसके तहत ये तबादले किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी किसी प्रकार की कोई शिकायत मिलने पर ऐसी कार्रवाई तुरंत की जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0