एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं और शिकायतों के निवारण के लिए आज पंजाब सिविल सचिवालय-1 में पांचवीं ऑनलाइन एनआरआई मिलनी आयोजित की और ऑनलाइन वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एनआरआई पंजाबियों की समस्याओं और शिकायतों को व्यक्तिगत रूप से सुना।
एनआरआई मामलों के मंत्री ने सुनी शिकायतें
कहा, प्रवासी पंजाबी, ईमेल आईडी- ई मेल आई डी nriminister20230gmail.com या व्हाट्सएप नंबर- 9056009884 पर भेज सकते हैं अपनी शिकायतें
पिछली चार ऑनलाइन एनआरआई मिलनियों के दौरान प्राप्त हुई कुल 542 शिकायतों में से 488 मामलों का किया निपटारा
खबर खास, चंडीगढ़ :
एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं और शिकायतों के निवारण के लिए आज पंजाब सिविल सचिवालय-1 में पांचवीं ऑनलाइन एनआरआई मिलनी आयोजित की और ऑनलाइन वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एनआरआई पंजाबियों की समस्याओं और शिकायतों को व्यक्तिगत रूप से सुना।
उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के गतिशील नेतृत्व के तहत, हमने प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों के समाधान के लिए यह अनूठी पहल शुरू की है। पंजाब देश का एकमात्र राज्य है, जिसने प्रवासियों की समस्याओं के निवारण के लिए इस तरह का एनआरआई मिलनी कार्यक्रम शुरू किया है।
उन्होंने बताया कि पिछली चार ऑनलाइन एनआरआई मिलनियों में कुल 542 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 488 शिकायतों का सफलतापूर्वक निपटारा कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस 5वीं मासिक ऑनलाइन एनआरआई मिलनी में 82 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 63 शिकायतें ईमेल के माध्यम से और बाकी 19 शिकायतें व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त हुई थीं।
उन्होंने एनआरआई पंजाबियों से अपनी शिकायतें इस ईमेल आईडी- ई मेल आई डी nriminister20230gmail.com और व्हाट्सएप नंबर-9056009884 पर भेजने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रवासियों की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
धालीवाल ने एनआरआई पंजाबियों को भरोसा दिलाया, ‘‘मैं आपकी समस्याओं और चिंताओं को हल करने के लिए हमेशा आपके साथ हूं और हम आपकी शिकायतों के निवारण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’’ उन्होंने प्रवासियों से कहा कि वे अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय उनसे मिल सकते हैं।
Comments 0