बैठक में जानकारी दी गई कि बजट घोषणा की 15 घोषणाओं में से 6 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष 9 घोषणाओं पर कार्य तेजी से किया जा रहा है।
बैठक में जानकारी दी गई कि बजट घोषणा की 15 घोषणाओं में से 6 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष 9 घोषणाओं पर कार्य तेजी से किया जा रहा है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां चंडीगढ़ सिविल सचिवालय में शिक्षा विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं और बजट घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और घोषणाओं की अब तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घोषणाओं को प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि सरकार द्वारा जनता से किए गए वादों को पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ धरातल पर उतारा जा सके।
बैठक में जानकारी दी गई कि बजट घोषणा की 15 घोषणाओं में से 6 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष 9 घोषणाओं पर कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही सीएम घोषणाओं में से 48 घोषणाएं वर्तमान में लंबित हैं, जिनको जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिहं सैनी ने इन सभी घोषणाओं की नियमित समीक्षा करने और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र किसी भी राज्य की समृद्धि और विकास की नींव होता है। ऐसे में सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि शिक्षा से जुड़ी प्रत्येक योजना, चाहे वह अवसंरचना का विस्तार हो, सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण हो या गुणवत्ता सुधार से संबंधित पहल हो, सभी का लाभ शीघ्रता और समान रूप से विद्यार्थियों तक पहुँचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नीति ‘गति, पारदर्शिता और जवाबदेही’ पर आधारित है। यह सुनिश्चित करना विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि हर घोषणा का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर परिणामों के रूप में दिखाई दे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0