प्रदेश में बारिश के कारण मकान की छत्त गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चियां भी शामिल हैं।
प्रदेश में बारिश के कारण मकान की छत्त गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चियां भी शामिल हैं।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा में बीती देर रात बारिश से पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, पानीपत, करनाल और सोनीपत में रूक-रूक कर हो रही बारिश के बाद प्रदेश में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। प्रदेश में बारिश के कारण मकान की छत्त गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चियां भी शामिल हैं।
अंबाला में दोपहर बाद टांगरी नदी ओवरफ्लो हो गई जिसके चलते घरों में पानी भर गया। पानीपत में करीब 40 मिनट तक तेज बारिश होने से गाड़ियां पानी में डूब गईं।
सोनीपत के वार्ड नंबर 2 में तेज बारिश के कारण 12 मकान गिर गए। इन घरों में रह रहे लोग सुरक्षित हैं। कैथल में हाबड़ी से डीग जाने वाली सड़क पर बना पुल धंस गया है। यह पुल एक साल से भी कम समय पहले बनाया गया था। कुरुक्षेत्र में शाहाबाद की अमर विहार कॉलोनी में एक मकान की छत ढहने से दो सगे भाईयों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। फतेहाबाद में टोहाना के समैन गांव में मकान की छत गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। भिवानी के कलिंगा गांव में एक मकान ढह गया। हादसे में परिवार के 6 लोग मलबे में दब गए, जिनमें से 3 बच्चों की मौत हो गई। 3 घायलों को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। यमुनानगर के बैंदी गांव में मकान की छत गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पत्नी व बच्चों को भी चोट आई है। हादसा मकान की नींव धंसने के कारण हुआ।
वहीं, यमुनानगर में यमुना में लाश बहकर आई है। यह युवक लकड़ियां उठाते वक्त बहा गया था। अंबाला में अमृतसर की तरफ जाते जालंधर-पानीपत नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर से मिट्टी धंसकर सर्विस लेन पर आ गई है। इससे फ्लाईओवर को खतरा पैदा हो गया है। कुरुक्षेत्र में शाहाबाद नगरपालिका पुलिस चौकी के पास स्थित एक पुरानी मस्जिद का जर्जर हिस्सा ढहकर गली में आ गिरा। सिरसा में इंदिरा गांधी राजस्थान कैनाल (राजकैनाल) में कार जा गिरी। हादसे में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत हो गई।
प्रदेश में यमुना नदी के आसपास के इलाकों में हाईअलर्ट है। हथिनीकुंड बैराज पर बुधवार दोपहर तीन बजे 1 लाख 62 हजार 779 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। पानी लगातार दिल्ली की तरफ छोड़ा जा रहा है। जबकि पंचकूला में घग्गर नदी का जलस्तर 9000 क्यूसेक दर्ज किया गया है। खतरे का निशान 25000 पर है। कैथल में घग्गर का जलस्तर साढ़े 22 फीट के करीब है, जो खतरे के निशान से आधा फुट कम है। पिहोवा में पंजाब के बॉर्डर एरिया में घग्गर नदी ओवरफ्लो होकर चल रही है। घग्गर के ओवरफ्लो होने से कुपियां प्लाट और अधोया गांव के खेतों में पानी भर गया है।
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मारकंडा में 32243 क्यूसेक पानी बह रहा है। आज रात को जलस्तर बढ़ने की आशंका है, क्योंकि हिमाचल प्रदेश के काला अंब से करीब 32 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। ये पानी देर रात तक पहुंचेगा। इसके अलावा अंबाला में टांगरी नदी ओवरफ्लो हो गई है। इससे तीन कॉलोनियों में दो-दो फुट पानी भर गया है। मौके पर एसडीआरएफ तैनात कर दी गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0