पूर्व पीएम डा.मनमोहन सिंह का बीते गुरुवार रात निधन हो गया। वह 92 साल के थे और लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद रात आठ बजे के करीब उन्हें दिल्ली के एम्स लाया गया था। वहीं रात 9.51 बजे उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ होगा। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश भर में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।