कहा, आज देश में वंशवाद से नहीं, बल्कि परिश्रम से तय होता है जनसेवक - वर्ष 2014 से अब तक जुलाना विधानसभा क्षेत्र में हुए 20,433 करोड़ रुपये के विकास कार्य
कहा, आज देश में वंशवाद से नहीं, बल्कि परिश्रम से तय होता है जनसेवक - वर्ष 2014 से अब तक जुलाना विधानसभा क्षेत्र में हुए 20,433 करोड़ रुपये के विकास कार्य
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की सरकार राज्य में तेज गति से विकास के काम कर रही है। जनता ने तीसरी बार हमारी सरकार पर जो विश्वास जताया है, हम उस विश्वास पर खरा उतरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। हमारी सरकार प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास , सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री आज जुलाना विधानसभा के गांव नन्दगढ़ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित रही। इस मौके पर केक काटकर मुख्यमंत्री सैनी ने उन्हें जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री बनी पहली बार 22 जनवरी 2015 को पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर आए थे और उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ देशव्यापी अभियान की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बेटियों को सशक्त और मजबूत करने का काम हरियाणा में गति से हुआ है।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा के एक छोटे से गांव नन्दगढ़ में जन्मी बेटी रेखा गुप्ता को प्रधानमंत्री ने दिल्ली की जिम्मेदारी देने का काम किया है। आप इसी तरह जनसेवा और राष्ट्रसेवा में काम करती रहें और दिल्ली को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री की राजनीतिक जीवन यात्रा हमें बताती है कि भारत आज बदल रहा है और नन्दगढ़ जैसे छोटे से गांव में जन्मी और दिल्ली जैसे महानगर की मुख्यमंत्री बन जाती है। यहाँ न केवल महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है बल्कि पूरे देश को एक संदेश देती है कि अब भारत के अवसर वंशवाद से नहीं, बल्कि परिश्रम से जनसेवक तय होते हैं।
वर्ष 2014 से अब तक जुलाना विधानसभा क्षेत्र में हुए 20,433 करोड़ रुपये के विकास कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक हमारी सरकार ने जुलाना विधानसभा क्षेत्र में 20,433 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य करवाए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में केवल 202 करोड़ रुपये के काम ही हुए थे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जुलाना विधानसभा क्षेत्र के लिए 88 घोषणाएं की हैं। इनमें से 85 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं तथा 2 पर काम जारी है। इसके अलावा जींद जिले के लिए कुल 628 घोषणाएं की हैं। इनमें से 541 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। शेष पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि जींद का विकास अब दो गुना गति से नहीं बल्कि तीन गुना गति से करना हमारी सरकार का संकल्प है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0