अमेरिका ने बलूच लिबरेशन आर्मी यानि बीएलए व उसके सहयोगी संगठन मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार देर रात इसकी जानकारी दी।
अमेरिका ने बलूच लिबरेशन आर्मी यानि बीएलए व उसके सहयोगी संगठन मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार देर रात इसकी जानकारी दी।
खबर खास, अमेरिका:
अमेरिका ने बलूच लिबरेशन आर्मी यानि बीएलए व उसके सहयोगी संगठन मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार देर रात इसकी जानकारी दी।
मार्को रुबियो ने बयान में लिखा, बीएलए ने 2024 में कराची एयरपोर्ट के पास और ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी कॉम्प्लेक्स में आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी ली थी। गौर रहे कि मार्च 2025 में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को बीएलए ने हाईजैक करने की भी जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 31 नागरिक और सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। 300 से अधिक यात्रियों को बंधक बनाया था।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि बीएलए पर कार्रवाई इमिग्रेशन एंड नेशनलिटी एक्ट की धारा 219 और एग्जीक्यूटिव ऑर्डर 13224 के तहत की गई है।
अमेरिका की ओर से यह ऐलान एक ऐसे समय हुआ है जब पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर अमेरिका दौरे पर हैं। एक पाकिस्तानी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक मुनीर एक बार फिर से अमेरिका पहुंचे हैं। मुनीर की यह डेढ़ महीने में दूसरी अमेरिका यात्रा है।
गौर रहे कि बलूच लिबरेशन आर्मी एक संगठन है जो पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की स्वतंत्रता के लिए लड़ रहा है। इसकी स्थापना 2000 के दशक की शुरुआत में हुई और इसे पहले भी कई देशों द्वारा आतंकी संगठन घोषित किया गया है।
बीएलए का दावा है कि बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों का शोषण हो रहा है और बलूच लोगों के अधिकार छीन लिए गए हैं। यह संगठन पाकिस्तानी सेना, सरकार और चीनी प्रोजेक्ट्स जैसे सीपीईसी को निशाना बनाता रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0