खेतों में ड्रोन के जरिए गिराई गई थी हेरोइन की खेप, पुलिस ने मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और ड्रोन भी किए जब्त
खेतों में ड्रोन के जरिए गिराई गई थी हेरोइन की खेप, पुलिस ने मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और ड्रोन भी किए जब्त
खबर खास | अमृतसर
अमृतसर पुलिस ने लोपोके और घरिंडा थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग मामलों में कुल 6 किलो 7 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, हेरोइन की खेप ड्रोन के जरिए खेतों में गिराई गई थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि नशे की यह खेप पाकिस्तान से तस्करी के जरिए भारत लाई गई थी और आगे सप्लाई की जानी थी।
लोपोके में नाके के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार
पहला मामला लोपोके थाना क्षेत्र का है। यहां एएसआई जगदीप सिंह ने पुलिस टीम और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ पुल नहर सिद्धवां में वाहनों की जांच के लिए विशेष नाका लगाया हुआ था।
जांच के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली। उनकी पहचान लख्खा खत्री और विश्वदेव सिंह के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4 किलो 992 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
पुलिस ने मौके से एक हीरो एचएफ मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर पाकिस्तान से हेरोइन हासिल कर आगे इसकी सप्लाई करते थे।
घरिंडा में खेत से ड्रोन के जरिए गिराया गया पैकेट बरामद
दूसरा मामला घरिंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव ढोढीविंड के खेतों में ड्रोन के जरिए एक संदिग्ध पैकेट गिराया गया है।
सूचना मिलने पर सब-इंस्पेक्टर राजबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पैकेट को कब्जे में लिया। ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर उसमें से 1 किलो 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024 के तहत केस दर्ज किया है। बरामदगी में पैकिंग सामग्री और एक ड्रोन भी शामिल हैं।
पुलिस दोनों मामलों की आगे जांच कर रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का पता लगाना और सीमा पार से होने वाली तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान करना है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026मियामी एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से पहले दो विमानों की टक्कर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
November 16, 2026
Comments 0