तेज रफ्तार और डिवाइडर पार करने से हुआ हादसा हजूर साहिब जा रहे परिवार की कार बनी दुर्घटना का शिकार
तेज रफ्तार और डिवाइडर पार करने से हुआ हादसा हजूर साहिब जा रहे परिवार की कार बनी दुर्घटना का शिकार
खबर खास । जालंधर
जालंधर स्थित जम्मू नेशनल हाईवे पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ह्युंडई क्रेटा और मारुति बलेनो कार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बलेनो कार में सवार लोग श्री हजूर साहिब की यात्रा पर जा रहे थे। हादसा किशनगढ़ के पास उस समय हुआ जब चालक ने डिवाइडर पार करने की कोशिश की और वाहन अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में आ गया, जहां सामने से आ रही क्रेटा से भीषण टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।
मृतकों की पहचान होशियारपुर जिले के हिममतपुर निवासी रूपिंदर सिंह, उनकी पत्नी हरप्रीत कौर, उनके बेटे अरशदीप सिंह और संतोष कौर के रूप में हुई है। मृतकों में एक दो साल का बच्चा और एक फौजी भी शामिल है।
वहीं, क्रेटा में सवार उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अलीना खान, अब्दुल सईद खान, परवीन खान, अब्दुल फैजल खान और मायनल खान के रूप में हुई है।
अलावलपुर पुलिस चौकी के एसआई रविंदर सिंह और डीएसपी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और हाईवे पर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0