जांच में हुआ खुलासा, सेक्टर नौ में हुए चमनप्रीत नागरा के हत्यारों को पैसों से की थी मदद
जांच में हुआ खुलासा, सेक्टर नौ में हुए चमनप्रीत नागरा के हत्यारों को पैसों से की थी मदद
खबर खास, चंडीगढ़ :
चंडीगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर लक्की पटियाल के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने इन दोनों बदमाशों से दो देसी कट्टे और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इन बदमाशों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने सेक्टर नौ में हुए प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत नागरा उर्फ चिन्नी कुबाहेड़ी के हत्यारों की पैसों से सहायता की थी।
आरोपियों की पहचान दीपक कुमार उर्फ दीपु निवासी पंचकूला और साहिल निवासी मोहाली के रूप में हुई है।दीपक कुमार के खिलाफ पहले भी मोहाली के कुराली थाने में नशा तस्करी का मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार वह नशे का आदी है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं।
पुलिस के मुताबिक लक्की पटियाल चंडीगढ़ में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था और अपने गुर्गों से रेकी करवा रहा था। इसका पता पुलिस को चला तो डीएसपी विकास श्योकंद की देखरेख में इंस्पेक्टर हरिंदर सेखे और इंस्पेक्टर जसपाल के नेतृत्व में टीम बनाई गई। सेक्टर 26 में गोल्फ मोड के पास पुलिस ने नाकाबंदी की थी। इस दौरान दो संदिग्ध नाके से कुछ दूरी पर जाते दिखाई दिए। पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें रोका तो वह भागने लगे। पुलिस ने कुछ दूरी पर ही दोनों को धर दबोचा। तलाशी में दीपक के पास से एक देसी कट्टा और 2 कारतूस, जबकि साहिल के पास से एक देसी कट्टा और 1 कारतूस बरामद हुआ।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0