यह राशि अप्रैल से उनके खातों में भेजी जाएगी। इस योजना के तहत 13 अप्रैल वैसाखी वाले दिन से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
यह राशि अप्रैल से उनके खातों में भेजी जाएगी। इस योजना के तहत 13 अप्रैल वैसाखी वाले दिन से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
खबर खास, चंडीगढ़ :
इस योजना के तहत अप्रैल से एससी वर्ग की महिलाओं को हर माह मिलेंगे 1500 रुपए
पंजाब सरकार की चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के निवास पर आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देने की योजना को मंजूरी दे दी गई है। वहीं, इस योजना के तहत एससी वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे। यह राशि अप्रैल से उनके खातों में भेजी जाएगी। मान सरकार की इस योजना पर कैबिनेट में अंतिम मुहर लगाई है। सीएम ने स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत 13 अप्रैल वैसाखी वाले दिन से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
गौर रहे कि आठ मार्च को बजट में सीएम ने मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना का ऐलान किया था। इस योजना के तहत सरकार ने 18 साल से ऊपर की सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपए और एससी वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह की वित्तीय सहायता का प्रावधान किया। इस योजना में वार्षिक 9300 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है और प्रदेश की लगभग 97 फीसद महिलाएं लाभान्वित होंगी।
इसके अलावा कैबिनेट बैठक में कई अन्य योजनाओं को भी हरी झंडी दी गई। योजना विभाग में 140 पदों पर सीधी भर्ती और झारखंड में स्थित पंजाब की पछवाड़ा सेंट्रल कोल माइन के लिए तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती को हरी झंडी मिल गई है। इसके अलावा औद्योगिक भूखंडों को लीज होल्ड से फ्रीहोल्ड में बदलना अब आसान होगा। सबसे बड़ी राहत यह है कि जो प्लॉट्स बैंक में गिरवी हैं, वे भी अब बैंक से एनओसी लेकर फ्रीहोल्ड में कन्वर्ट कराए जा सकेंगे।
वहीं, सतलुज नदी में सिल्ट निकालने के काम को मंजूरी दी गई है, जिससे बाढ़ का खतरा कम होगा और नदी का बहाव बेहतर होगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0